पटना, अप्रैल 11 -- बिहार ने लू से बचाव के साथ ही बाढ़ से बचाव की तैयारी शुरू कर दी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इसके लिए बाढ़ प्रभावित जिलों को समय से तैयारी पूरी कर लेने को कहा है। विभाग सचिव ने सभी जिलों को मानक संचालन प्रक्रिया(एसओपी) भेजी है। निर्देश दिया है कि राहत सामग्री दर का निर्धारण 15 मई और अन्य कार्य 31 मई तक सुनिश्चित कर लिए जाएं। राज्य के पंद्रह जिले बाढ़ के लिए अतिसंवेदनशील हैं। पिछले वर्ष फल्गु, पुनपुन, कर्मनाशा और सोन के चलते दक्षिण बिहार के कई जिलों में भी तटबंध टूटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। आपदा प्रबंधन विभाग ने निर्देश दिया है कि जिन इलाकों में पहले से बाढ़ आती रही है। उनकी अभी से पहचान कर ली जाए। सभी प्रखंडों में वर्षामापी यंत्र चालू रहे। कहीं बंद है तो उसकी मरम्मत करा लें। तटबंधों की मरम्मत करा ली जाए। बरसात के दिन...