लू के थपेड़ों से झुलसा शहर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने मंगलवार को शहर की रफ्तार थाम दी। सुबह से ही गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगा था, दोपहर होते-होते सूरज की तपिश ने हालात और विकट कर दिए। सड़कें तवे की तरह तपने लगीं। कई प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर और चेहरा ढककर चलते दिखाई दिए। जाम ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। पैदल राहगीर छांव की तलाश करते नजर आए तो दोपहिया वाहन चालक भी रास्ते में कहीं ओट देखकर कुछ देर रुकने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है। गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सुबह से ही तेज गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप की तपिश भी बढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.