श्रावस्ती, अप्रैल 26 -- श्रावस्ती, संवाददाता। तराई में दिन-ब-दिन सूरज की गर्मी बढ़ती जा रही है। चटख धूप व गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। करीब एक सप्ताह से लगातार गर्मी का पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे लोगों की सेहत भी बिगड़ने लगी है। जिले में रविवार को भीषण गर्मी व लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह सात बजे से चटख धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। जिसके बाद पारा बढ़ता गया। 10 बजे के बाद लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में लोग घरों में दुबके रहे। वहीं जरूरी काम से घर से बाहर निकले लोग दोपहर में छाया तलाशते नजर आए। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, सबसे गर्म रहा रविवार कोई शीतल पेय पीकर अपनी गर्मी शांत कर रहा था तो कोई खीरा व आईस्क्रीम खाकर गर्मी से बचने का प्रयास करता दिखा। वहीं, दिन में चलने वाली गर्म हवाएं लोगो...