कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- लू और बदन को झुलसाने वाली चिलचिलाती गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। गुरुवार को पारा 44 डिग्री के इर्द-गिर्द रहा। ऐसे में लोगों को धूप में निकलने पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी स्कूल से दोपहर में घर जाते समय बच्चों को हो रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार सबसे अधिक गर्मी ज्येष्ठ माह में पड़ती है। लेकिन इस वर्ष तो बैशाख में ही गर्मी का प्रकोप लोगों से सहन नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि सुबह के नौ बजे के बाद से शाम पांच बजे तक धूप में निकलना हर किसी के बस की बात नहीं है। यह भी पढ़ें- पांच घंटे तक 43 डिग्री तापमान में झुलसते रहे लोग घरों के अंदर पंखे और कूलर के बीच रहने के बावजूद लोगों का गला सूखना बंद नहीं हो रहा है और बार-बार प्यास लग रही है। ऐसे में धूप में निकलने वाले लोगों का क्या हाल ...