बागपत, अप्रैल 24 -- बागपत। गर्मी ने कारोबार की चाल को प्रभावित कर दिया है। अपवाद वे ही उत्पाद हैं जो भरी गर्मी में ठंडक का अहसास दे रहे। जिन उत्पादों की तुरंत आवश्यकता नहीं है, उसकी खरीद को टाला जा रहा है। सड़क किनारे की दुकानों पर सूर्य की रोशनी सीधे पड़ने की वजह से कारोबार करना ही मुश्किल हो गया है। इसको देखते हुए दुकानदारों ने फ्रंट पर तिरपाल लगा दिए हैं। कुछ ने नए जमाने के शेड लगाए हैं। प्रयास है कि सीधी धूप से तो बचाव कर लिया जाए। कुछ ने कूलर का सहारा लिया है, ताकि गर्मी के प्रकोप पर नियंत्रण हो सके। यह भी पढ़ें- आग उगलती धूप से जनजीवन बेहाल,दो दिन राहत नहीं गर्मी में ठंडक के अहसास के लिए लोग ब्रांडेड सॉफ्ट ड्रिक तो खरीद रहे। इसके साथ ही गन्ने का रस, बेलगिरी शर्बत, मैंगो शेक, फ्रूट पंच, फ्रूट जूस की मांग लगातार बढ़ रही। हालात ऐसे हैं कि...