रुडकी, अप्रैल 18 -- रुड़की, संवाददाता। अप्रैल में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शहर से देहात तक लू के थपेड़ों और तेज धूप ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दिनभर गर्म हवाएं चलने से बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर के समय लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी का असर इतना अधिक रहा कि लोगों को चिलचिलाती धूप और तपती हवाओं से बचने के लिए छांव तलाशनी पड़ी। यह भी पढ़ें- चटख धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें ,पारा 40 डिग्री पार यह भी पढ़ें- पारा चढ़ा, सूर्यदेव की तपिश ने किया बेहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...