लू के थपेड़ों से घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
मिर्जापुर, मई 19 -- मिर्जापुर। जिले में तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग दूसरे दिन भी परेशान रहे। तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, शाम को पांच बजे के बाद जब धूप कम हुई तब सड़कों पर चहल-पहल बढ़ी। जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रशासन ने भी आम लोगों को लू से बचने की सलाह दी है। जिले में दो दिनों से तापमान में वृद्धि का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं सोमवार को तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। बीएचयू के साउथ कैंपस के मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में अचानक तीन डिग्री की वृद्धि हो जाने से लोग परेशान हो गए। तेज धूप के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.