लू के थपेड़ों ने बढ़ाई मुश्किलें, 44.6 डिग्री पहुंचा पारा
संभल, मई 25 -- जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को तेज धूप और लू भरी हवाओं ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी। चढ़ते दिन के साथ सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के चलते सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और बाइक सवारों को झेलनी पड़ी। गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग चेहरे को कपड़े से ढककर निकलते दिखाई दिए। कई राहगीर रास्ते में पेड़ों और दुकानों की छांव में रुककर राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। शहर के प्रमुख बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम रही। घरों के भीतर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.