फतेहपुर, मई 28 -- विजयीपुर। किशुनपुर नगर पंचायत में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बनी स्थाई गौशाला पशु संरक्षण में बेमकसद साबित हो रही है। महीनो बीतने के बाद भी संचालित नहीं हो सकी है। नतीजन होने बेजुबान भीषण गर्मी में पेड़ों के नीचे छांव तलाश रहे है। अफसरों की फटकार और नोटिस का असर बेअसर नजर आ रहा है नगर पंचायत में करीब 1.40 करोड़ की लागत से 500 पशु क्षमता के लिए स्थाई गौशाला का निर्माण पूरा हो चुका है। बता दे कि पिछले वर्ष निर्माण शुरू हुआ था और अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 थी। इसके बाद भी गौशाला संचालन न होने पर तत्कालीन डीएम रविंद्र सिंह ने नराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदार को अल्टीमेट नोटिस देकर 30 अप्रैल तक गौशाला संचालित कराने के निर्देश दिए थे। ठेकेदार की मनमानी के चलते अब तक गौशाला का संचालन शुरू नहीं हो सका है। कारणवश भीषण गर्मी में 45 डिग...