लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, प्रसं। चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों को लू के थपेड़े की मार सहना मजबूरी है। कॉनकोर्स निर्माण के कारण प्लेटफार्म एक, तीन और चार पर शेड भी कई जगह से हटाए गए हैं, कुछ ऐसा ही हाल प्लेटफार्म नंबर पांच और छह का है। वेटिंग हाल एक तो छोटे हैं, ऊपर से प्रति घंटा के हिसाब से वहां किराया देना पड़ता है। जिसके कारण अधिकतर यात्री प्लेटफार्म पर ही इंतजार करते हैं। यात्रियों का कहना है लू के थपेड़ों के बीच स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य से उड़ रही धूल के कारण प्लेटफार्म पर समय गुजरना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- सफेद हाथी बना यूपी का पहला एसी बस अड्डा यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...