देवरिया, अप्रैल 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। तापमान बढ़ने से साथ ही अचानक गर्मी बढ़ गई है। लगातार बीते दो दिनों से 42 डिग्री तापमान होने के चलते हवा के लू चल रही थी। इस बीच अचानक शुक्रवार को मौसम का पारा 43 डिग्री पहुंच गया। अप्रैल माह में ही मई जून के तापमान रिकॉर्ड टूट गया। यदि ऐसे ही तापमान में वृद्धि होती रही आम जनमानस के साथ ही पशु पक्षियों पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। हीट वेव के चलते जनमानस पर इसका असर पड़ रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी के चलते लोग घरों से जरूरी काम से ही निकल रहे हैं। यह भी पढ़ें- फिर चढ़ा पारा, 42 डिग्री पर पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों पर मौसम भारी पड़ रहा है। सुबह की ही धूप बर्दाश्त से बाहर हो जा रही है। लू व गर्मी से बचने के लिए लोग शीत...