संतकबीरनगर, अप्रैल 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में 40 डिग्री से ऊपर तापमान और तेज रफ्तार से चल रही हवाएं समूचे वातावरण को झुलसा दे रही हैं। लू के थपेड़ों से जन जीवन पूरी तरह से बेहाल हो गया है। जिले का न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। दिन में दस बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर रहा है। स्कूल से घर लौटते समय बच्चे परेशान हो रहे हैं। राहगीर भी पेड़ों की छांव देख कर ही रास्ते में रुक रहे हैं। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री तापमान के बीच हीट वेब की चपेट में नवादा गर्मी के साथ तेज हवाएं समूचे वातावरण को झुलसा दे रही हैं। गर्म हवाएं लोगों के चेहरे को पूरी तरह से झुलसा दे रही हैं। इसकी वजह से लोगों का चेहरा झुलस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.