मैनपुरी, अप्रैल 27 -- एक तरफ आसमानी आग से लोगों का बदन झुलस रहा है दूसरी तरफ बिजली विभाग की लापरवाही लोगों को रुला रही है। अघोषित बिजली कटौती को लेकर विभाग कह रहा है कि गर्मी के चलते समस्या आ रही है। लेकिन सवाल यह है कि साल भर बिजली विभाग ट्रांसफार्मरों, बिजली लाइनों की मरम्मत, क्षमता वृद्धि का ड्रामा करता रहा तो फिर आपूर्ति में व्यवधान की गर्मी से जुड़ी समस्या का समाधान क्यों नहीं हो सका। इन दिनों मैनपुरी में ओवरलोडिंग और अघोषित बिजली कटौती के अलावा लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। रात में दर्जनों बार बिजली आ, जा रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी: संडे को 265 मेगावाट बिजली की रही डिमांड जिससे लोगों की नींद नहीं पूरी हो पा रही। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालातत अत्याधिक खराब हैं। शहरी इलाकों में भी बिजली की आपूर्ति में व्यवधान...