गिरडीह, अप्रैल 26 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और कड़कड़ाती धूप के बीच खेतों में काम कर रहे किसानों पर लू का कहर जारी है। इसी क्रम में जमुआ प्रखंड के पिंडरसोत गांव निवासी 62 वर्षीय कमरूदीन अंसारी की लू लगने शनिवार को मौत हो गई। बताया जाता है कि कमरूदीन अंसारी अपने खेत में जेठुआ फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज गर्मी और लू के कारण वे अचानक खेत में गिर पड़े। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जब उन पर पड़ी, तो परिजनों को सूचना दी गई। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में जमुआ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन सतर्क, लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। लगातार बढ़ती गर्मी और लू से ग्रामीणों में भय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.