गंगापार, मई 27 -- भीषण गर्मी का प्रतीक नौतपा बुधवार को तेज धूप और लू के अर्लट के साथ शुरू हुआ। यह पहली बार है कि नौतपा के पहले ही पारा 46 डिग्री के पार रहा। लेकिन इस बार नौतपा के पहले से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। वहीं पूरे सप्ताह भर भी पारा 46-47 डिग्री से ज्यादा रहा। तेज गर्मी और लू का असर अस्पतालों में देखने को मिल रहा है। लू के अलर्ट को देखते हुए मौसम और स्वास्थ्य विभाग दोनों ने एडवाइजरी जारी की है। मौसम विशेषज्ञ आकाश मिश्र ने बताया कि अगले तीन से चार दिन तक अधिकतम हीट वेव के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। हवा की गति 50 से 60 किमी तक हो सकती है आंधी के समय हीट वेव का रेड अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्र...