गिरडीह, मई 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में भीषण गर्मी लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। तापमान तेजी से बढ़ रहा है और आनेवाले दिनों में इससे राहत मिलने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं। लगातार बढ़ते तापमान के बीच बुधवार को जिले में गर्मी का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सुबह से तेज धूप एवं गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। इधर, लू और तपिश के चलते सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरों, किसानों, राहगीरों और खुले में काम करनेवाले लोगों को उठानी पड़ रही है। तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग बचाव के लिए सिर ढंककर निकल रहे हैं, वहीं ठंडे पेय पदार्थ, शिकंजी, गन्ने का रस और ...