अयोध्या, अप्रैल 18 -- अयोध्या, संवाददाता। मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह से ही सूरत की तपिश से सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है। लोग सिर और मुंह को गमछे से बांधकर निकल रहे हैं। लेकिन नौनिहालों को तपती हुई दोपहर में स्कूल से घर जाना मजबूरी है। सरकारी और प्राइवेट स्कूल दोपहर डेढ़ से अपराह्न तीन बजे तक बंद हो रहे हैं। इतनी तेज धूप में बच्चों को घर पहुंचने में ही सांस फूल जा रही है। गर्मी में घर पहुंचने वाले कुछ बच्चे तो उलटी और बुखार आने की समस्या से भी जूझ रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन बच्चों व अभिभावकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है।दोपहर यह भी पढ़ें- अयोध्या में चढ़ा पारा ,स्कूलों में समय परिवर्तन की कांग्रेस ने उठाई मांग में जब बच्चे घर लौटते ही तो बस्ता फेक कर बिस्तर पर गिर जाते हैं। किसी को उलटी और सिर दर्द की समस्या और किसी प...