बिहारशरीफ, अप्रैल 25 -- लू और डिहाईड्रेशन से बचाव के लिए अस्पतालों में बना विशेष वार्ड पारा पहुंचा 42 के पार, तो आर्द्रता अधिक रहने के कारण दोगुनी गर्मी की फीलिंग सुराही और मिट्टी के घड़े के दाम 200 के पार, एयर कंडीशन और कूलर की बढ़ी बिक्री फोटो : 25 शेखपुरा 01 : सदर अस्पताल में लू से बचाव के लिए बना विशेष वार्ड। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूर्य की झुलसा देने वाली किरणों ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में लू और डिहाईड्रेशन से ग्रसित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यह भी पढ़ें- लू और डिहाईड्रेशन से बचाव के लिए अस्पतालों में बना विशेष वार्ड इससे बचाव के लिए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई है। जिले में पारा 42 के पार पहुंचा तो आर्द्रता अधिक रहने...