गोपालगंज, अप्रैल 8 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी गर्मी के मौसम में लू और अगलगी से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने विशेष कार्ययोजना बनायी है। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बुधवार को जिले में बढ़ते तापमान,लू और अगलगी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें एडीएम आपदा प्रबंधन राजेश्वरी पांडेय सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा की स्थिति में आमजन, पशु-पक्षियों और संपत्ति की सुरक्षा के लिए सरकारी तंत्र पूरी तरह सक्रिय रहें। डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि कि सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लू से प्रभावित मरीजों के लिए विशेष आइसोलेशन वार्ड और 'शीतल कक्ष' तैयार रख...