मिर्जापुर, दिसम्बर 27 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के लूसा गांव में कच्चे घर में बंधी 40 बकरी गुरुवार की रात चोर उठा ले गए। पीड़ित पशुपालक ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के लूसा गांव निवासी 70 वर्षीय भागीरथी बकरी पालन किए है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार को भागीरथी के घर मेहमान आए हुए थे। उनके परिवार के लड़के और बहू घर में सोए थे। बकरियां घर के बाहर एक छोटे से कच्चे घर में बंधी थी। घना कोहरा था। जिसका फायदा उठाकर चोर 40 बकरी चुरा ले गए। वहीं चार बकरी को घर के पास ही जान से मार दिए। शुक्रवार की सुबह जब पशुपालक बकरी निकालने गया तो देखा कि चार बकरी मृत पड़ी थी। घर में अन्य बकरी नहीं थी। पशु पालक के होश उड़ गए। परिजनों को सूचना दिए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तीन दर्जन से अधिक बकरी चोरी होने से परिवार सदमे में...