सीतापुर, अक्टूबर 3 -- लखनऊ, संवाददाता। अलीगंज के पुरनिया पुल के नीचे लूडो खेलने के दौरान मामूली कहासुनी पर हुए विवाद में मनबढ़ साथी ने कैंची से ताबड़तोड़ वार करके सरेराह सीतापुर के राहुल अवस्थी (32) की हत्या कर दी। पेट और सीने पर ताबड़तोड़ वार होने से डाला चालक राहुल खून ने लथपथ होकर सड़क पर मरणासन्न होकर गिर पड़ा। राहगीरों, पुलिस की मदद से लहूलुहान राहुल को ऑटो से केजीएमयू ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी मड़ियांव नौबस्ता निवासी प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है。

घटना का विवरण अलीगंज एसीपी शशि प्रकाश मिश्र ने बताया कि सीतापुर के गैरोली निवासी राहुल अवस्थी पिकअप डाला चलाता था। शनिवार शाम वह पुरनिया पुल के नीचे साथी मड़ियांव निवासी प्रदीप और अन्य युवकों के साथ लूडो खेल रहा ...