छपरा, सितम्बर 21 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सारण पुलिस की लगातार दबिश और फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के बीच मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लूट व अन्य कांडों में वांछित एक अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाला अभियुक्त हिमांशु कुमार उर्फ गोलू सिंह है।

पुलिस अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार के निर्देश पर विभिन्न कांडों में फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को मुफस्सिल थाना पुलिस न्यायालय से प्राप्त इश्तेहार की तामिला कराने के लिए हिमांशु कुमार के घर पहुंची थी। पुलिस द्वारा उसके घर पर विधिवत इश्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस की लगातार दबिश और इश्तेहार तामिला की कार्रवाई के दौरान अभियुक्त ने प...