लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- थाना खीरी पुलिस ने लूट व चोरी करने वाले गैंग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट व चोरी का माल भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों का है लंबा आपराधिक इतिहास बताया गया है। थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में अभियुक्तों के कब्जे से 3 अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी का सामान ज़ेवर व नगदी बरामद की गई है। घटनाओं में प्रयुक्त होने वाली स्विफ्ट डिज़ायर कार भी बरामद की गई। अभियुक्तों ने कई लूट व चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पंकज निवासी ग्राम बेलवा डिंगरा थाना लहरपुर जनपद सीतापुर, सुरेन्द्र कुमार उर्फ कल्लू निवासी ग्राम देवी सहाय पुरवा मंझरा गोढी थाना शारदानगर जिला खीरी, सरवन निवासी ग्राम लोनियपुरवा मजरा अशोगापुर थाना व जिला...