मोतिहारी, फरवरी 13 -- पीपराकोठी। हथियाही में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने एक लूट और आर्म्स एक्ट के आरोपित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष कुमार उर्फ मनीष कुमार सहनी बताया गया है। उसके विरुद्ध वारंट निर्गत था, जिसके आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वह पकड़ीदयाल थाना में जुलाई 2020 में हुई लूटकांड में भी वांछित चल रहा था। उसके विरुद्ध पीपराकोठी थाने में तीन आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। वहीं उत्पाद थाने में भी एक कांड में फरार चल रहा था। बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा पकड़ीदयाल थाना के वर्ष 20 के कांड में भी शामिल था। इस कार्रवाई में पीपराकोठी थाना के थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार सहित चौकीदार पंकज कुमार ए...