नई दिल्ली, मार्च 6 -- मारुति सुजुकी मार्च, 2026 में अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट ऑफर कर रही है। इसी क्रम में कंपनी अपने प्रीमियम नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली कई कारों पर 1 लाख रुपये से ज्यादा तक का डिस्काउंट दे रही है। इन मॉडलों में मारुति सुजुकी इग्निस, बलेनो, फ्रोंक्स, XL6 और जिम्नी जैसी ऑफ-रोडिंग एसयूवी शामिल है। बता दें कि इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा कई दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मॉडल वाइज डिस्काउंट के बारे में विस्तार से।मारुति सुजुकी इग्निस कंपनी मारुति सुजुकी इग्निस पर मार्च महीने के दौरान अधिकतम 42,500 तक की छूट दे रही है। इसमें 25,000 रुपये तक के कंज्यूमर ऑफर के अलावा दूसरी बेनिफिट्स भी शामिल हैं। भारतीय मार्केट म...