कुशीनगर, फरवरी 17 -- कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में तीन दिन पूर्व दिनदहाड़े असलहा दिखा कर ज्वेलरी कारोबारी से नगदी व आभूषण आदि की लूट में शामिल बदमाश पेशेवर अपराधी थे। घटना के बाद से एडिशनल एसपी के नेतृत्व में पांच टीमें लगातार खुलासे के लिए प्रयासरत हैं। एएसपी स्वयं क्रांति चौराहे पर डेरा जमाए हुए हैं। पुलिस अब तक आसपास के दो सौ से अधिक सीसी टीवी कैमरों को खंगाल चुकी है। आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को उठाकर सख्ती से पूछताछ कर रही है। कुशीनगर के साथ महराजगंज व गोरखपुर की पुलिस भी खुलासे में सहयोग कर रही हैं। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहा बाली चौराहे के समीप से पिछले शनिवार को बदमाशों ने आभूषण व्यापारी सेमरा निवासी भीम वर्मा से आभूषण भरे बैग व 20 हजार रूपये असलहे दम पर लूट लिया था। फरार हो गए थे। भीम वर्मा शाम पांच के बाद प्रत...