मधुबनी, सितम्बर 28 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। 27 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि मधुबनी जिले के विभिन्न थानों में वांछित अपराधी देवधा थाना क्षेत्र के पिठवाटोल वार्ड-10 निवासी संतोष कुमार दास मोटरसाइकिल से करमा मरार से सुक्की की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग पार्टी ने सुक्की साइफन पुल के पश्चिमी छोर पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान कसमा मरार की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को जांच करते देख भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। यह जानकारी डीएसपी सदर-2 कामिनी कौशल ने दी। सदर अनुमंडल- 2 खजौली कार्यालय के सभागार में सोमवार को डीएसपी सदर-2 ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पूछताछ में उसकी पहचान संतोष कुमार दास के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल व एक मोटरसाइकि...