रुडकी, अप्रैल 11 -- संवाददाता, मंगलौर। पुलिस ने लूट की घटना में फरार चल रहे पांच-पांच हजार रुपये के दो इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के पास से लूट की रकम और ट्यूबवेल से चोरी किया गया तांबे का तार भी बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव कुरडी निवासी श्याम कुमार चार अप्रैल को खिलौने बेचकर घर जा रहा था। रास्ते में तीन बदमाशों ने उससे नगदी और अन्य सामान लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले में अगले दिन एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दो बदमाश फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। एसएसपी ने दोनों पर पांच-पांच हजार के ईनाम की घोषणा की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...