गुड़गांव, दिसम्बर 9 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने एक कबाड़ी के साथ लूटपाट की योजनाबद्ध वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पेशे से कैब चालक है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर Rs.2 लाख की नकदी लूटी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को चार दिसंबर को सूचना मिली थी कि दौलताबाद फ्लाईओवर के पास एक कबाड़ी के साथ मारपीट कर लूट की गई है। दिल्ली में कबाड़ी का काम करने वाले पीड़ित ने बाद में शिकायत दर्ज कराई कि चार दिसंबर की सुबह करीब 7:30 बजे जब वह मानेसर जा रहा था, तब एक अज्ञात कार ने उसका रास्ता रोक लिया। कार से उतरे दो लड़कों ने उससे मारपीट की और दो लाख की नकदी लूट ली। अपराध शाखा सेक्टर-10 की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोप...