फतेहपुर, अप्रैल 5 -- फतेहपुर। खखरेरु थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम सर्राफ के साथ हुई लूट के मामले में एसपी ने देर रात ही घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को तीन दिन के अंदर बदमाशों को पकड़ वारदात का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि सर्राफ की पहले रेकी की गई है। इसके बाद पीछा कर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि केशव रायपुर केवटमई गांव निवासी शिवकुमार मौर्य गेरिया बाजार चौराहे पर सराफा की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम करीब छह बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी अंजना कबीर गांव के पास सुनसान रास्ते पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर कर तमंचे के बट से मारपीट कर घायल कर दिया था। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.