गोरखपुर, जुलाई 12 -- गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच पुलिस ने लूट की वारदातों में सक्रिय गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उग्रसेन चौहान उर्फ लाला निवासी खुटहवा, तुर्रा नाला के पास, थाना पिपराइच के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर राहगीरों और आम लोगों को निशाना बनाकर लूट जैसी वारदातों को अंजाम देता था। उसकी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। अब उसकी गिरफ्तारी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...