बोकारो, अप्रैल 8 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गागी हाट, केशरे हिंद और लोकहित की अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने, किसानों के दखल कब्जे की गैरमजुरुवा भूमि का जमाबंदी चालू करने आदि मांगों को लेकर बाजार-रास्ता की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करो जनअभियान के बैनर तले हाई स्कूल के मैदान से एक रैली निकालकर अंचल कार्यालय के समक्ष मंगलवार को ग्रामीणों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। यह रैली अंचल कार्यालय परिसर में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। सभा की अध्यक्षता आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया महेंद्र मुंडा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने राज्य में व्याप्त लूट खसोट पर चर्चा करते हुए किसानों को जोरदार संघर्ष की तैयारी करने का आह्वान किया। जन अभियान के अध्यक्ष इफ्तेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.