लूट को दबाने पर थाना निरीक्षक व दो दरोगा लाइन हाजिर
बदायूं, अप्रैल 27 -- दंपति से हुई लूट की वारदात को दबाने व पीड़ित ने वीडियो और पुलिस कर्मियों से बातचीत के ऑडियो सोशल वायरल होने के बाद एसएसपी ने थाना निरीक्षक, चौकी प्रभारी और हल्का प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। इस मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी थी। एसपी सिटी की जांच रिर्पो के बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की। इसके साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है। यहां दुंदपुर के रहने वाले बबली 19 अप्रैल की रात अपनी पत्नी गुलजार के साथ चंदौसी से रिश्तेदारी में दावत में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- मंगेतर के सामने युवती से दुष्कर्म में दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाल लाइन हाजिर रास्ते में फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के डरेला मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.