अयोध्या, अप्रैल 26 -- अयोध्या, संवाददाता। पुलिस ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में थाना रुदौली क्षेत्र में होने वाली लूट की दो घटनाओं का खुलासा हुआ है। दोनो शातिर बताए जाते है। इनके पास से लूट गये सामान की बरामदगी पुलिस ने कर ली है। पुलिस ने अपराध नियंत्रण के तहत अभियान चला रही है। कोतवाली रुदौली के हाइवे पर महिलाओं की लूट की दो घटनाओं की जांच पुलिस कर रही थी। जिसमें सीसीटीवी कैमरे की मद्द से पुलिस को अहम सुराग मिले। जिसके आधार पर पुलिस ने गुफरान व अक्लीम दोनो निवासी ग्राम भेलसर थाना रूदौली को गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी के बाद जिन दो लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ उनके पहली घटना रुदौली थाना क्षेत्र के कूढ़ासादात के पास 12 फरवरी को हुई थी। यहां दो महिलाओ के साथ आभूषण जबरन छीन लिया गया था। दूस...