नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के बाहर बस का इंतजार कर रहे युवक से मोबाइल झपटने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिंकू खान और अजय उर्फ बंटी के कब्जे से दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद हुई है। पीड़ित तरूश्रा सिंह लखनऊ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था, तभी वारदात हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को दबोचा गया। रिंकू पर आठ और अजय पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...