रांची, मार्च 25 -- रांची, संवाददाता। शहर के पेट्रोल पंपों पर हो रही लूटपाट के विरोध में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन साउथ छोटानागपुर ने बुधवार को आपात बैठक करके रात में पेट्रोल सेवा बंद करने की चेतावनी दी है। मेसरा में अध्यक्ष राजहंस मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 24 मार्च की रात हुई सिलसिलेवार वारदात पर रोष जताया। कहा कि लगातार हो रही इन घटनाओं से पंप संचालक भयभीत हैं। एसोसिएशन ने सभी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है। डीलरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो रात में सेवा बंद करने जैसे कड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। एसोसिएशन के अनुसार रात 12:07 बजे से 2:30 बजे के बीच 5 से 6 हथियारबंद अपराधियों ने अलग-अलग स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया। रिंग रोड स्थित ड्रीम पॉइंट पेट्रोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.