लूट के विरोध पर युवक की हुई थी हत्या,तीन गिरफ्तार
पटना, जून 26 -- दीदारगंज पुलिस ने गुरुवार को खुसरूपुर निवासी वीरनाला कुमार हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, लूटपाट के विरोध पर अपराधियों ने वीरनाला कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह खसरूपुर के सुकरबेगचक का रहने वाला था। गिरफ्तार आरोपितों में फतेहपुर निवासी गोनू कुमार, उसका दोस्त मयंक कुमार और गौरीचक निवासी प्रिंस कुमार शामिल है। पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि 27 अप्रैल को वीरनाला की हत्या के बाद ग्रामीण एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू हुई। यह भी पढ़ें- लूट के विरोध पर युवक की हुई थी हत्या,तीन गिरफ्तार पुलिस टीम ने गुप्त सूचना व तकनीकी अनुसंधान के क्रम में फतेहपुर निवासी गोनू कुमार को पकड़कर पूछताछ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.