मेरठ, जुलाई 1 -- परीक्षितगढ़ स्थित रामनगर गांव निवासी यूपी पुलिस के सिपाही की 68 वर्षीय मां की मंगलवार देर रात घर के अंदर ही लूट के बाद गला रेतकर हत्या की गई। घटना के समय बुजुर्ग महिला घर के अंदर अकेली थी। सुबह के समय अर्धनग्न हालत में लाश बैठक में पड़ी मिली। इसके बाद परिवार की महिलाओं में हंगामा कर दिया। एसएसपी और एसपी देहात घटनास्थल पर पहुंचे।

परिवार की जानकारी रामनगर गांव निवासी विपिन यूपी पुलिस में कांस्टेबल और वर्तमान में संभल में तैनात हैं। पिता राम सिंह की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद घर में विपिन की मां फूल समुद्री रहती थीं।

घटनास्थल पर पुलिस का पहुंचना विपिन का बड़ा भाई मोहन पाल उर्फ मुन्नू परीक्षितगढ़ में टेलर की दुकान करता है और वही परिवार के साथ रहता है। 4 बेटियों की शादी हो चुकी है। फूल समुद्री मोहल्ले की ही एक महिला शरबती ...