रुडकी, अप्रैल 30 -- रुड़की, संवाददाता। हरियाणा पुलिस ने एक वांछित की तलाश में रुड़की में कई स्थानों पर छापेमारी की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। हरियाणा पुलिस स्थानीय पुलिस को वांछित के बारे में सूचना देने के बाद बैरंग लौट गई। गुरुवार की दोपहर हरियाणा पुलिस के एक दरोगा और दो सिपाही गंगनहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को बताया कि एक लूट के मामले में एक वांछित पिछले छह माह से फरार चल रहा है। कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि उसकी रुड़की में रिश्तेदारी है और उसने रिश्तेदार के यहां शरण ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...