लखनऊ, जुलाई 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर के बहुचर्चित टैक्सी चालक हत्याकांड की गुत्थी आखिरकार छह साल बाद सुलझ गई। उत्तर प्रदेश STF ने वारदात के मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू यादव उर्फ अभिमन्यु यादव को राजस्थान के डीडवाना जिले से गिरफ्तार कर लिया है। बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र निवासी मोनू यादव ने पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा किया। उसने बताया कि 14 जुलाई 2019 की रात उसने साथियों मिथिलेश पांडे, छोटू सिंह और मोहन यादव के साथ मिलकर एयरपोर्ट जाने का बहाना बनाकर UP 53 AT 1469 नंबर की टैक्सी बुक की थी। इसे चालक शुभम पांडे चला रहे थे। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि टैक्सी लूटने की नीयत से चारों ने मिलकर चालक शुभम पांडे की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को नहर में फेंककर बदमाश ...