हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। काजीपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात वाहन जांच के दौरान एकारा पहेतीयां मार्ग से तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस,तीन मोबाइल एवं एक बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों अपराधी करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव निवासी शिवजी पासवान के पुत्र वीरचंद्र कुमार,मनोज पासवान के पुत्र अमोद पासवान एवं इंद्रजीत दास का पुत्र राजीव कुमार बताया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ सदर (काजीपुर) थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के निर्देशानुसार जिले के सभी थान...