बांदा, मई 3 -- बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र में सिपाही को मां को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस, फॉरेसिंक समेत पांच टीमें लगाई गईं हैं। बदौसा थाना क्षेत्र के नांदनमऊ गांव निवासी अजय पाल ने बताया कि वह चित्रकूट जनपद के एयरपोर्ट में कांस्टेबल हैं। शुक्रवार को दोपहर उनकी मां रजुलिया देवी घर पर अकेली थी। इसी दौरान नकाबपोश तीन बदमाश आए जो कि युवा ही थे। करीब दो बजे पहले उनके घर के बाहर लगे बिजली के मीटर को देखते रहे। इस पर मां ने पूछा तो उन्होंने खुद को बिजली का कर्मी बताया। इसके बाद वह चले गए थे। कुछ ही देर बाद वह तीनों रजुलिया देवी के घर पहुंचे और रजुलिया को बंधक बनाकर अलमारी व बक्से का लॉक तोड़कर नौ लाख रुपये जेवर, 20 हजार रुपये नकद, गले ...