लूट के मामले में मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल
रायबरेली, जून 14 -- जायस,संवाददाता। जायस कोतवाली क्षेत्र में बीती दो जून को दिन दहाड़े महिला को घर के अंदर बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाश की पुलिस टीम से बीते शनिवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से वह जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्र के रानी हरबंशगंज गांव निवासी आकाश पत्नी अंकिता को बदमाशों ने बीती दो जून को घर के अंदर घुसकर रस्सी से गला दबाकर उसे मरणासन्न कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने लाखों रुपए की लूटकांड की घटना को अंजाम देकर चले गए थे। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। दिन दहाड़े हुई लूटकांड की घटना के बाद जायस कोतवाली पुलिस की जमकर किरकिरी हुई। एसपी अमेठी की फटकार के बाद गठित की गई पुलिस की अलग-अलग टीमों के द्वारा लूट की घटना में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.