बाराबंकी, जुलाई 25 -- बाराबंकी। कुर्सी पुलिस ने लूट के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा है। उनके पास से एक कार, तीन मोबाइल, एक तमंचा व 19 सौ रुपये नगदी बरामद हुईर है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। लखनऊ के थाना गुडम्बा के बेहटा गांव निवासी मो. मुस्तकीम पुत्र साजिद अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 22 जुलाई को वह अपने भतीजे के मो. मुकीम के साथ मोटरसाइकिल से अमरूद लेने सद्दीपुर बगिया जा रहे थे। थाना कुर्सी क्षेत्रान्तर्गत कुर्सी-देवा रोड पर पीछे से आई एक काले रंग की कार में सवार में तीन चार लोग उतरे और बाइक रोकवा ली। उन्हें डरा धमका कर 28 सौ रुपये लूट लिया। पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने साहिद रजा उर्फ मो. अयान पुत्र अख्तर अली निवासी पलका थाना गुडम्बा लखनऊ, आकिब पुत्र मुज्जन निवासी नई बस्ती अनवारी थान...