साहिबगंज, मई 18 -- राजमहल, प्रतिनिधि। लूट मामले में तीन कथित अभियुक्तों ने सोमवार को यहां एसडीजेएम के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। न्यायालय ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जानकारी के अनुसार इनमें कसवा के दिवाकर मंडल, चंदन मंडल व लालमाटी के अमित दास हैं। राजमहल थाना पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक मामले में तीनों की तलाश थी। तीनों के विरुद्ध न्यायालय से इश्तेहार जारी हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...