फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सराय ख्वाजा क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 85 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की है। आरोपियों की पहचान विशाल (24) निवासी सूरजकुंड, अमित (25) निवासी प्रह्लादपुर, दिल्ली और अजय (20) निवासी शिव दुर्गा विहार, लकड़पुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दाेनों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।नोएडा निवासी नीतीश ने थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को वह अपने दोस्त विकास के साथ सेक्टर-37 हुडा मार्केट स्थित इंडियन बैंक में पैसे निकालने गया था। इसी दौरान विकास के पास अजय का फोन आया, जो पहले से उनका परिचित था। अजय ने मिलने के बहाने उन्हें सेक्टर-3...