लखनऊ, अगस्त 14 -- पुलिस और सर्विलांस टीम ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट का 72 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर 1.50 लाख रुपये, लूट के पैसों से खरीदे दो मोबाइल, आधार-पैन कार्ड, डीएल, घटना में इस्तेमाल अपाचे बाइक और एक डंडा बरामद किया है। लूट के पैसों से आरोपी काशी घूमने गए और आईफोन खरीदकर रील भी बनाई। महुराखुर्द निवासी राहुल कुमार यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। छह अगस्त की रात 8:35 बजे वह मुंशीगंज स्थित केंद्र बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। महुराकला-महुराखुर्द मार्ग पर अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक रोककर बैग छीन लिया। बैग में 4,34,330 रुपये नकद और मोबाइल था। इंस्पेक्टर डीके सिंह के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की गईं थीं। पुलिस ने अरुण उर्फ गोल्डी, शिवा निवासी पद्मिनीखेड़ा, चंचल यादव उर...