प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो अपराधी बुधवार देर शाम करछना थानाक्षेत्र में पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। हालांकि उनके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। लुटेरों को करछना थाना और एसओजी यमुनानगर की संयुक्त पुलिस टीम ने दबेचा। आरोपियों के पास से लूट का माल, पिस्टल, तमंचा-कारतूस और दो बाइक बरामद की गई है। करछना क्षेत्र में मझुआ नहर के पास सराफा कारोबारी चंदन सोनी को गोली मारकर लूटने और तेवरिया की पुलिया के पास कविता विश्वकर्मा से स्कूटी, चांदी व नकदी की हुई लूट की जांच में जुटी पुलिस बुधवार को लुटेरों तक पहुंचने में सफल हो गई। मुंगारी पनासा मार्ग पर देर शाम हुई मुठभेड़ में पप्पू सोनकर और अरविंद सोनकर निवासी सोहबतियाबाग जार्जटाउन पकड़े गए। दोनों गोली लगने से घायल हैं। उन्हें...