देवरिया, मार्च 2 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पेट्रोल पंप पर लूट के दूसरे दिन भी पुलिस की पांच टीमें दौड़ती रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। मुख्य मार्ग पर दिन दहाड़े लूट की घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस कुछ संदिग्धों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है। रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर डहरौली बुजुर्ग गांव के पास साहनी फ्यूल्स के नाम से पेट्राल पंप है। जहां सुरौली थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार का रहने वाला सचिन साहनी सेल्समैन का काम करता है। नित्य की भांति शनिवार को वह पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच दिन में करीब तीन बजे दो बाइक एक साथ पेट्रोल पंप पर फिल्मी स्टाइल में आकर रुके। दोनों बाइकों पर तीन तीन युवक सवार थे। जिसमें से दोनों बाइकों पर पीछे बैठे एक एक युवक उतर कर सेल्समैन में पास गए। जबकि बाइ...