लूट के आरोपी बदमाश को मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
सहारनपुर, अगस्त 25 -- नकुड़। बाइक सवार दंपती से दिनदहाड़े बैग लूटने के आरोपी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से 10 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। दो दिन पहले नकुड़-सहारनपुर रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपती से बैग लूट लिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। सीओ पवन कुमार ने बताया कि सोमवार रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पकड़े गए मोहम्मद अली निवासी मल्हामाजरा के खिलाफ विभिन्न थानों में 12 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.